सहारनपुर

इकरा हसन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की सांसद चौधरी इकरा हसन ने वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के निवास पर उनके परिवार के साथ परंपरागत उल्लास और सौहार्द के वातावरण में लोहड़ी पर्व मनाया। इस अवसर पर सांसद इकरा हसन ने सबसे पहले अरदास में भाग लिया और लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर पर्व की शुरुआत की।

इस मौके पर सांसद इकरा हसन ने कहा कि हमारे देश की खूबसूरती विविधता में एकता है और सभी धर्मों के त्योहारों को मिल-जुलकर मनाना हमारी साझा संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी जैसे पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं, जिससे देश की तरक्की संभव है। उन्होंने चिंता जताई कि आज के समय में कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसे तत्वों को प्रेम, एकता और भाईचारे से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि सांसद इकरा हसन का लोहड़ी पर्व पर उनके निवास पर आना परिवार के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इकरा हसन का परिवार हमेशा से सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान करता रहा है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर समाजवादी पार्टी की ओर से समस्त नगरवासियों को लोहड़ी की बधाई दी। इस अवसर पर मंजू अरोड़ा, अरीशा सलमानी, सिमरन अरोड़ा, नबिया सलमानी, रूबी, साजिद हसन, विश्वेंद्र सिंह गोलू, अंकुश राठी, मनप्रीत सिंह, बंटी अरोड़ा, शुभम वर्मा, रवि यादव, अकबर, जोगिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!