सहारनपुर

दिनेश कुमार सैनी को भारतीय किसान यूनियन नकुड ब्लॉक की इकाई का उपाध्यक्ष चुना गया 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

अम्बैहटा ।  नकुड़ में भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक इकाई का विस्तार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश कुमार सैनी को भाकियू की नकुड़ ब्लॉक इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बलेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लंबे समय से किसानों के हक और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती आ रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों का किसी भी स्थिति में शोषण या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन हर स्तर पर किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। बलेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि दिनेश कुमार सैनी के उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और किसान आंदोलन को और गति प्राप्त होगी।

नव नियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

दिनेश सैनी की नियुक्ति पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!