सहारनपुर

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गागालेड़ी-छुटमलपुर टोल प्लाजा पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्यक्रम संपन्न

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आरटीओ (परिवहन विभाग) द्वारा गागालेड़ी-छुटमलपुर टोल प्लाजा पर विशेष रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरटीओ मनोज कुमार सिंह ने रिबन काटकर किया। इस कार्य में रोशनी आई बैंक एवं धर्मार्थ हॉस्पिटल, रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट, भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन और सेवा निधि ट्रस्ट ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रशासनिक सहयोगरू परिवहन विभाग के अधिकारियों एआरटीओ एमपी सिंह, एआरटीओ संदीप जायसवाल, एआरटीओ वाणी विलास शुक्ला और पीटीओ अनिल तिवारी ने अपनी टीम के साथ दर्जनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर कमल जैन, नितिन त्यागी, कुलदीप सिंह पुंडीर। सूरज जैन, सिया कश्यप, अशोक पुंडीर, रमन पुंडीर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!