सहारनपुर

सावित्री बाई फुले जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया

भीम सेवक समिति हुसैनपुर नवादा मैं निशुल्क बच्चों को दी जाती है शिक्षा l

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर : भीम सेवक समिति के तत्वाधान में हुसैनपुर नवादा पाठशाला में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस 3 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका मोनिका ने सावित्रीबाई फुले के संघर्ष से लेकर क्षितिज तक पहुंचने के बारे में बताया गया तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला l भीम सेवक समिति की सदस्यों टीना, सोनम, सुकन्या, प्राची आदि ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में शिक्षा, समानता और आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से किया गया। कहा कि सावित्रीबाई फुले के विचारों को अपनाते हुए पाठशाला में वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम में बच्चों मुकुल,परी,संध्या, प्रियांशु, रौनक, मानवी, आंचल, सुकन्या, नीतीश, रितिक, आयुषी, यशु, जानवी, इंदु, गौरी, निशांत, आराध्या, नीतीश, मिस्टी, अनन्या आदि ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और योगदान पर प्रभावशाली भाषण दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें नोटबुक और पेंसिल वितरित की गईं l

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!