देवबंद आगमन पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी के देवबंद आगमन पर हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संगठन मंत्री पंडित सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दुष्यंत राणा ने परम पूज्य शंकराचार्य जी को संगठन के एक सूत्रीय कार्यक्रमकृघर-घर तक हिंदू राष्ट्र की अलख जगाकर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करानेकृकी जानकारी दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया गया कि शंकराचार्य जी का काफिला बीती रात्रि लगभग 9 बजे देवबंद पहुंचा। कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ सहारनपुर के जिला अध्यक्ष सचिन चैधरी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, डॉ. सुनील राणा, सर्वेश कुमार (मास्टर जी), जिला महामंत्री पार्थ राणा, जिला मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद रुद्र मिश्रा सहित अजय प्रजापति, राहुल पुंडीर, रणखंडी, जसवंत राणा, विक्की उपाध्याय, राहुल कश्यप, शिव गुप्ता, भारत गुप्ता, हनी शर्मा, अजय कुमार, विशाल देव शर्मा, अनुज सैनी, रविकांत शर्मा, आकाश सैनी, लोकेश राणा, अंकित सैनी, शशांक चैहान, संजीव सैनी, अभिनव ठाकुर, अर्जुन जी, निशांत कुमार, बादशाह सैनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने परम पूज्य शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ उठाया।







