सुरेन्द्र कुमार कोरी भाजपा की प्रान्तीय परिषद के सदस्य मनोनीत, कोरी समाज में हर्ष

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय कोरी महासभा के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार कोरी को भारतीय जनता पार्टी की प्रान्तीय परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर कोरी समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे दलित एवं पिछड़े समाज के लिए लाभकारी बताते हुए पार्टी संगठन के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक व सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सुरेन्द्र कुमार कोरी भाजपा के जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रान्तीय परिषद का सदस्य बनने से न केवल भाजपा को मजबूती मिलेगी, बल्कि कोरी समाज भी भाजपा के पक्ष में और अधिक संगठित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोरी महासभा के भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







