सहारनपुर

अवैध खनन व परिवहन नेटवर्क पर टास्क फोर्स का तगड़ा प्रहार

डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर रातभर चला सघन अभियान, 11 वाहन सीज

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में अवैध खनन एवं उपखनिजों के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। वर्ष 2025 के अंतिम दिनों में भी प्रशासनिक सख्ती साफ नजर आई। 29 दिसंबर की सायं 6 बजे से 30 दिसंबर की प्रातः 6 बजे तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच विशेष टास्क फोर्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद के प्रमुख स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 233 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 11 वाहनों को ओवरलोडिंग व बिना वैध प्रपत्रों के पाए जाने पर विभिन्न थानों में सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 3.30 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने पिछले 15 दिनों में दिन-रात चलाए गए अभियानों के दौरान 500 वाहनों की जांच की, जिनमें से 16 वाहनों को ओवरलोड अथवा बिना परिवहन प्रपत्र के पाए जाने पर थानों में बंद कराया गया। टास्क फोर्स द्वारा पिकेट प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में उपखनिजों से भरे वाहन बिना वैध दस्तावेज या ओवरलोड होकर न निकलने पाएं। साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों एवं खनन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दो टूक कहा कि अवैध खनन व परिवहन में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वर्ष 2026 में भी ऐसे तत्वों पर लगातार कड़ा प्रहार जारी रहेगा।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!