सहारनपुर

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस भ्रष्टाचार की समर्थक, बढ़ रही है अंत की ओर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की समर्थक है और अब देश से लगभग उजड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है और वह लगातार अंत की ओर बढ़ रही है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य शनिवार को सहारनपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव विकसित करने के उद्देश्य से जो कानून और योजनाएं लेकर आई है, कांग्रेस उनका विरोध कर रही है। इसका कारण यह है कि कांग्रेस विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल भ्रष्टाचार की समर्थक है, बल्कि वह भ्रष्टाचार की “जननी” भी रही है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कांग्रेस पहले ही अपना जनाधार खो चुकी है। जिन कुछ राज्यों में उसकी सरकारें बची हैं, वहां भी उसकी राजनीतिक जमीन खिसकती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास चाहती है और विकास के मुद्दे पर केवल भारतीय जनता पार्टी ही खरा उतरती है। श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत पूरी तरह से विकास को समर्पित है, जबकि कांग्रेस विकास में बाधा बनकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध करती रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर अग्रसर है, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष का उत्सव मना रहा है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए उसकी दीर्घकालिक सेवा का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से देश की जनता को जागरूक करने और उन्हें राष्ट्र से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करती है और समाज के हर वर्ग को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!