सहारनपुर

धूमधाम से मनाया कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस

देश की मिट्टी के कण-कण में समाई है कांग्रेस की विचारधारा: मनीष त्यागी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस रविवार को महानगर कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण कर की गई, तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा इस देश की मिट्टी में रची-बसी है। उन्होंने कहा कि 140 वर्ष पूर्व जब कांग्रेस की स्थापना हुई थी, तब किसी को यह नहीं पता था कि देश को आजादी कब मिलेगी, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ देश की जनता एकजुट हो चुकी थी। हजारों लोगों ने कांग्रेस के झंडे तले आजादी की लड़ाई लड़ी और जेल गए। मनीष त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली और जन आंदोलनों के माध्यम से अंग्रेजों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए आंदोलन नहीं किए, बल्कि हमेशा सत्य, जनता के अधिकारों और देशहित के लिए संघर्ष किया है। आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर हैं तो सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने के लिए। पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल ने सभी उपस्थित लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उपाध्यक्ष अमरदीप जैन ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश के विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष संदीप राणा की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अशोक सैनी, इमरान कुरैशी, सोनू पठान, हरिओम मिश्रा, श्वेता सैनी, सत्यम भूरियान, सौरभ भारद्वाज, इकराम खान, चंद्रजीत सिंह, मयंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय यादव, सुशील शर्मा, प्रवीण कुमार, अश्वनी राजपूत, रवि कुमार, आरिफ मंसूरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। परंतु इस प्रोग्राम में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद एवं जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा दिखाई नहीं दिए। इन नेताओं की अनुपस्थिति कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बनी रही ।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!