सहारनपुर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उनके आदर्शो व सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया गया। दिल्ली रोड़ भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको सभी ने उनको नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी युगद्रष्टा थे। उनके राजनैतिक जीवन में अनेक अवसर ऐसे आये जब न केवल पक्ष ने बल्कि विपक्षी राजनैतिक दलों ने उनकी प्रशंसा की। विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते पोखरण परमाणु परीक्षण कराए साथ ही कारगिल युद्ध में दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुए सेनाओं को शत्रु के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की छूट दी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के आदर्श हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एससी आयोग सदस्य महीपाल वाल्मीकि, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, राकेश जैन, अमित गगनेजा, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, अजीत राणा, वर्षा चोपड़ा, संदीप रावत, गौरव गर्ग, मनोज ठाकुर, पार्षद संजय गर्ग, राजू सिंह ओजपुरा, गौरव कपिल, नीलू राणा, राजीव सैनी आदि उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!