सहारनपुर

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर निकाली कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा

31 बालिका खिलाडियों को .चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड से किया सम्मानित किसानों को मान-सम्मान से जीना सिखाया चौधरी

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती पर रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह के नेतृत्व में चैधरी साहब की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पद यात्रा निकाली। इस अवसर अंजलि सैनी, आरती, शुमाइना, अंशिका, वर्षा, खुशी सहित 31 खिलाड़ी बेटियों को चै. चरण सिंह चैक पर ही चरण सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी रालोद कार्यकर्ता हसनपुर चुंगी पर एकत्रित हुए, जहां से सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा करते हुए दिल्ली रोड,कोर्ट रोड, दीवानी तिराहे से सदर थाना रोड होते हुए चैधरी चरण सिंह चैक पर पहुंचे जहां पर चैधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चै नीरपाल सिंह ने कहा कि चैधरी साहब करोड़ों किसानों, नौजवानों के दिलों में बसते हैं। चैधरी साहब ने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया, किसानों को उनके हक और न्याय दिलाए। जयंती पर नौजवानों को उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। पद यात्रा के दौरान मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चैधरी, महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान,पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चैधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार शारिक चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रुपिन चैधरी, सतीश चैधरी एडवोकेट, राजदीप ढाका, मुकेश पप्पू, कमल सोनकर, रवि चैधरी, गुरमीत, रूपचंद, मेहरबान, आशीष चैधरी, आरिफ मलिक ने पूरा सहयोग किया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!