किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह जयंती गर्व से मनाएंगे: चै नीरपाल


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने कहा कि 23 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस, समता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह नकुड़ क्षेत्र के गांव शुक्रताल में रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चैधरी एडवोकेट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की बैठक सम्बोधित कर रही थे। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने कहा कि 23 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस, समता दिवस के रूप में मनाई जाएगी जिसके तहत 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे सहारनपुर हसनपुर चुंगी पर एकत्रित होकर कार्यकर्ता चैधरी चरण सिंह चैक तक पदयात्रा करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चैधरी एडवोकेट ने कहा कि चैधरी साहब देश के महान किसान नेता रहे। ऐसे महान पुरुष की जयंती मनाना किसानों के लिए गर्व की बात है।उनकी विचार धारा देश को मजबूत बनाती है। इस अवसर कैप्टेन अरविन्द फौजी, सूबेदार धर्मवीर, बबलू चैधरी, विपिन चैधरी, अनुज चैधरी, संजय चैधरी, सुधीर चैधरी, अमित चैधरी, विशाल चैधरी, नवीन चैधरी, आशीष चैधरी आदि उपस्थित रहे।







