सहारनपुर

देवबंद बाह्य न्यायालय में नवनिर्मित न्यायालय भवन व आवास का लोकार्पण

मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया लोकार्पण

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। जिला न्यायालय  परिसर स्थित सभागार में बुधवार को बाह्य न्यायालय देवबंद में नवनिर्मित एक कक्षीय न्यायालय भवन तथा न्यायिक अधिकारियों हेतु श्रेणी-05 आवास का लोकार्पण मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद  अरुण भंसाली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर  न्यायमूर्ति  मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अवस्थापना समिति/वरिष्ठ न्यायाधीश एवं  न्यायमूर्ति  अब्दुल मुईन, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग सहारनपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में जिला  सतेन्द्र कुमार ने परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  प्रशासनिक न्यायमूर्ति  अब्दुल मुईन ने नवनिर्मित न्यायालय एवं आवासीय भवन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय का दायित्व केवल समय पर न्याय देना ही नहीं, बल्कि सम्मान के साथ न्याय उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बेहतर अवस्थापना सुविधाओं के विकास को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। न्यायमूर्ति  मनोज कुमार गुप्ता ने जिला न्यायालय में संचालित अवस्थापना परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बहुमंजिला निर्माण के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में  मुख्य न्यायाधीश  अरुण भंसाली ने परियोजना के पूर्ण होने पर प्रशासनिक न्यायाधीश, जिला न्यायाधीश एवं इससे जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से वादकारियों को न्याय सुलभ होगा तथा अच्छी अवस्थापना सुविधाओं का उपयोग त्वरित न्याय प्रदान करने में किया जाना अपेक्षित है। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन लघुवाद न्यायाधीश श्रीमती पूजा गुप्ता एवं सिविल जज (जू.डि.) नगर सुश्री आकांक्षा तिवारी ने किया। समारोह में जिलाधिकारी  मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, सहारनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अभय सैनी व महासचिव  अजय कौशिक सहित देवबंद एवं बेहट बार संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में अपर जिला जज कक्ष संख्या-03  विकास गुप्ता ने माननीय मुख्य न्यायाधीश, अध्यक्ष अवस्थापना समिति, प्रशासनिक न्यायाधीश सहित सभी अतिथियों, अधिकारियों, बार संघ पदाधिकारियों, कार्यदायी संस्था एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!