सहारनपुर

प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नं.-2 में विजय दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2 में विजय दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान के बारे में जानकारी दी।

अंजली आर्य ने कहा कि हमें सदैव भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनकी वजह से ही हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सीमाओं पर डटकर मुकाबला किया, जिसकी बदौलत देश ने ऐतिहासिक विजय हासिल की।

उन्होंने बताया कि 1971 के युद्ध में 3000 से अधिक भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए और 8000 से अधिक सैनिक घायल हुए। 16 दिसंबर 1971 को भारत ने इस युद्ध में विजय प्राप्त की, इसी कारण हर वर्ष यह दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है और देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया जाता है।

इस अवसर पर बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह और लगन के साथ सुंदर चित्र बनाए। अर्शी, जिया, सुमैया, सानिया, जोया, मिस्बा, असद सहित अन्य बच्चों की पेंटिंग्स विशेष रूप से सराहनीय रहीं।

कार्यक्रम के अंत में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को देशप्रेम और सेना के सम्मान का संदेश दिया गया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!