व्यापारिक एकता में महिलाओं की सशक्त भागीदारी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में बड़ी संख्या में महिला व्यापारियों ने ली सदस्यता


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी.) के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय व्यापार भवन में नए सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जिसे व्यापारिक एकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि संगठन अपने सभी सदस्यों के लिए दिन-रात तत्पर रहता है और किसी भी परिस्थिति में व्यापारियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देता है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल समय-समय पर अपनी गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य करता है तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर सहयोग प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया और महिलाओं को संगठन में आगे लाने का भरोसा दिलाया गया।
नए सदस्यों में आयुष सैनी, उमेश नरूला, विनय दुग्गल, मृदुल अरोड़ा, फिरोज आहूजा, गणेश झाब, शुभम सैनी, नीतु माहेश्वरी, सुमेधा गोयल, मोहम्मद तनवीर, सचिन खुराना, आशु मास्ता, हन्नी बत्रा, संयम गुलाटी, रविन्द्र मानकटला, प्रदीप गुम्बर, गिरिश सेठी, विनीत कुमार, मनीष राजपूत एवं डॉ. ऋचा अग्रवाल शामिल रहे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, यशपाल मैनी, कृष्ण लाल ठक्कर, अशोक छाबड़ा, राजीव मदान, राजेन्द्र गुप्ता, अमित गगनेजा, मुरली खन्ना, नीरज जैन, रवि क्वात्रा, देवेंद्र सिंह चड्ढा, यशपाल डाबरा, संजय जुनेजा, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, कुबेर नरूला, विनीत चौहान, अभय सिंघल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।







