सहारनपुर

भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज की केंद्रीय कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज (रजि.) भारत की केंद्रीय कमेटी का चुनाव सहारनपुर में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सहारनपुर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में अमृतसर निवासी रत्न हंस को मुख्य संचालक चुना गया। मेरठ निवासी राष्ट्रीय संचालक महेश टांक को सहायक मुख्य संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई। हरियाणा निवासी बलबीर सूद को महामंत्री तथा उत्तराखंड के सुधीर झंझट को संयुक्त मंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में लुधियाना के विजय दिसावर को राष्ट्रीय संचालक और मेरठ के मुकेश पार्चा को राष्ट्रीय निर्देशक बनाया गया। वहीं सहारनपुर के मनमोहन सूद, पंजाब के जितेंद्र बाली और मेरठ के गुलशन पार्चा को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

संगठन के प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंजाब के के.पी. दानव को मुख्य प्रचार मंत्री तथा हरियाणा के मास्टर बलदीप मचल को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा हरियाणा के रिंकू गागट को हरियाणा प्रभारी और संदीप बागड़ी को राष्ट्रीय आईटी प्रभारी बनाया गया। गुलाब कल्याण, नायक सिंह और विश्वास कांगड़ा को राष्ट्रीय सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संतजन अमर ऋषि, लक्ष्य ऋषि, रजिस्टर्ड कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष लोकेश टंडन सहित उपस्थित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पूरी हुई। उल्लेखनीय है कि संगठन की पिछली केंद्रीय कमेटी का कार्यकाल 2 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुका था। कई बार चुनाव की घोषणा के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, जिसे अंततः प्रभु रत्नाकर जी महाराज द्वारा मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड कार्यालय ने अपने नियंत्रण में लेकर सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

चुनाव के दौरान आदि धर्म परंपरा के मुख्य संचालक जसवीर लवण ने अपनी पूरी टीम के साथ भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज में विलय की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु रत्नाकर जी की विचारधारा पर आजीवन चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!