सहारनपुर

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली रैली के लिए सहारनपुर से रवाना हुआ विशाल काफिला

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली में शामिल होने के लिए सहारनपुर से कांग्रेसजनों का विशाल काफिला दिल्ली रवाना हुआ। ननौता स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में लगभग ढाई सौ गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली कूच किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा द्वारा कथित रूप से किए जा रहे वोट चोरी जैसे कृत्यों को उजागर करने के लिए लाखों कांग्रेसजन राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज़ादी के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है, जबकि आज भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और यही पार्टी की संस्कृति है।

पूर्व राज्य मंत्री शायन मसूद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का संघर्ष ही संविधान की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हमजा मसूद ने कहा कि बाबा साहब का संविधान और लोकतंत्र ही देश की असली जीवन रेखा है, जिसकी रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह संकल्पित है।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विदेश सचिव प्रवीण चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, संदीप चौधरी फांदपुरी, जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, विवेक कांत सिंह, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पवन मौर्य, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनेश सहगल सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

दिल्ली रवाना होने वाले काफिले में चौधरी मुजफ्फर अली, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, पवन मौर्य, विवेककांत सिंह, प्रवीण चौधरी, कुलवंत कौर, पल्लवी बाली, अक्षय चौधरी, कार्तिक राणा, उमेश त्यागी, विनय राणा, सुदेश प्रधान, गुलबहार अब्बासी, मोहम्मद सूफियान, अशोक सैनी, अरविंद पालीवाल, ओमपाल सिंह डंकावाली, राजपाल सिंह, राहत खलील, रजनीश प्रधान सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक निर्णायक जनआंदोलन साबित होगी और भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में आवाज बुलंद की जाएगी।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!