सहारनपुर

सहारनपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जाट भवन सहारनपुर में आज राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट दिल्ली एवं हिंस के सहयोग से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मेडिकल कैंप के दौरान कैंसर रोगियों, स्त्री रोग से पीड़ित महिलाओं, सामान्य रोगियों तथा नाक, कान व गला संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की निःशुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाइयों का मुफ्त वितरण किया गया। कैंप में कुल 124 पुरुष व महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान लगभग 104 लोगों में उच्च रक्तचाप, 63 लोगों में शुगर की समस्या पाई गई, जबकि 13 मरीज कैंसर से पीड़ित मिले। इसके अलावा 37 महिलाएं गंभीर स्त्री रोग से ग्रसित पाई गईं। सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श व दवाइयां प्रदान की गईं। गंभीर रूप से बीमार 12 मरीजों को राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं अनुसंधान केंद्र, रोहिणी दिल्ली में निःशुल्क उपचार के लिए रेफर किया गया।

मेडिकल कैंप को सफल बनाने में डॉ. तरनजीत सिंह, डॉ. डोना जोशप्श, डॉ. आशीष, डॉ. गगनदीप सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में चौधरी बख्तावर सिंह, रामवीर सिंह, भगत सिंह, कृपाल मलिक, धीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक चौधरी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और परिवार को सशक्त बनाना है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!