सहारनपुर

क्रिसमस रैली में ‘जल ही जीवन है’ संदेश देगा नगर निगम

क्रिसमस डे सौल्लास मनाने के लिए महापौर व नगरायुक्त ने किया पादरियों के साथ संवाद 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम 20 दिसंबर को निकाली जाने वाली क्रिसमस रैली में ‘जल ही जीवन है’ का संदेश देगा। महापौर डाॅ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने क्रिसमस डे पर पेयजल, पथ प्रकाश व साफ सफाई की विशेष व्यवस्था नगर निगम द्वारा करने का आश्वासन क्रिश्चियन समाज व प्रमुख चर्चो के पादरियों को दिया।

क्रिसमस डे पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ सौल्लास मनाने के लिए आज शाम महापौर डाॅ.अजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम में शहर के सभी प्रमुख चर्च के पादरियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया था, उसी बैठक में महापौर व नगरायुक्त ने यह आश्वासन दिया। महापौर ने क्रिसमस डे व उससे सम्बद्ध आयोजनों को पूरे उत्साह से मनाने के सम्बंध में सभी पादरियों से विस्तार से संवाद किया।

महापौर व नगरायुक्त ने आश्वस्त किया कि सभी चर्च के बाहर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करायी जायेगी और जहां स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा चर्च के निकट विशेष साफ-सफाई, पानी के मोबाइल टैंकर व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था निगम द्वारा करायी जायेगी। क्रिसमस ट्री व प्लांटेशन के लिए भी स्थान उपलब्ध कराया जायेगा और रंगोलियां बनवायी जायेंगी। महापौर अजय कुमार ने कहा कि 20 दिसंबर को निकाली जाने वाली क्रिसमस रैली में इस बार नगर निगम ‘‘जल ही जीवन है’’ का संदेश देते हुए अपनी भागेदारी करेगा।

बैठक में उपसभापति मयंक गर्ग, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश कुमार,सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ.प्रवीन शाह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव व वी बी सिंह, जेडएसओ राजीव चैधरी के अलावा फादर संजय एब्ले सिंह, फादर सुनील उन्नीकृष्णन, फादर राजन पिल्लई, फादर राॅक्वेल लुईस, फादर राकेश मैथ्यू, फादर आलोक सिमाॅन, फादर जसपाल भट्टी व रश्मि टेरेंस सहित क्रिश्चियन समाज के अनेक लोग शामिल रहे।

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!