अखिलेश यादव के सहारनपुर आगमन पर जमीनी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहारनपुर नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक रहा। दिल्ली रोड स्थित काशीराम आवास के बाहर वरिष्ठ सपा नेता व पार्षद अभिषेक ‘टिंकू’ अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टिंकू अरोड़ा ने कहा कि अखिलेश यादव शोषितों, वंचितों और पीड़ितों की सशक्त आवाज हैं। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी भी पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और एक गोपनीय पत्र भी सौंपा। बताया गया कि गर्मजोशी से किया गया स्वागत देखकर अखिलेश यादव विशेष रूप से प्रसन्न हुए और जल्द ही सहारनपुर नगर में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन का आश्वासन दिया।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि सागर प्रधान और राजकुमार वाल्मीकि ने अखिलेश यादव को भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंट किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के चौधरी मेहरबान तंवर, जिला अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष उसामा गाडा तथा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष वासिल तोमर ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत समारोह में शुभम वर्मा, रवि यादव, बंटी अरोड़ा, मनप्रीत सिंह संजू, सनी केसला, लाला वाल्मीकि, गौरव, दीपक वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि, हनी, सरबजीत सिंह, हंसराज वाल्मीकि, गोल्डी, शुभम वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, ज्ञानेश अरविंद, सूरज वर्मा, रवि कश्यप, अनमोल कश्यप, दीपक कश्यप, विक्की कश्यप, शुभम शर्मा, अनुज शर्मा, ऋषभ शर्मा, अमित विज, अनिल अरोड़ा, तुषार, संयम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—







