सहारनपुर

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार सहारनपुर का औचक निरीक्षण किया

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिला कारागार सहारनपुर में  जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अचानक पहुंचकर जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं, आवासीय बैरकों, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी तंत्र का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन से विस्तृत जानकारी ली गई तथा बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बैरकों में साफ-सफाई, सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और सतर्कता व्यवस्था की जांच की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं में और सुधार किए जाने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने के भी आदेश दिए।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जेल परिसर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!