सहारनपुर

महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत — काजल खुराना

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाज में महिलाओं की समान भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। लेखिका काजल खुराना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार देना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और अवसरों से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर सकें।

लेखिका के अनुसार आज महिलाएँ शिक्षा, रोजगार, विज्ञान, खेल और राजनीति में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर रही हैं, लेकिन समाज में अभी भी कई बाधाएँ मौजूद हैं जिन्हें दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिशन शक्ति जैसी योजनाओं के माध्यम से सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे महिलाओं को नई दिशा मिल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा, विशेषकर महिला स्वच्छता (Women Hygiene) को लेकर जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। इसके लिए कार्यशालाएँ आयोजित कर किशोरियों एवं महिलाओं को सही जानकारी देना समय की मांग है।

काजल खुराना ने समाज की अन्य संस्थाओं से भी अपील की कि वे उन महिलाओं को सहयोग एवं प्रोत्साहन दें जो मेहनती हैं और अपने दम पर आगे बढ़ने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा कि “सही शिक्षा, मजबूत सुरक्षा और बराबरी के अवसर देकर ही हम एक सशक्त और प्रगतिशील समाज का निर्माण कर सकते हैं।”

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!