

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे विजन डॉक्यूमेंट 2047 के रोडमैप बनाने में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि जनता के बहुमूल्य सुझावों से ही जनपद को सपनों की उड़ान मिलेगी और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि लोग क्यूआर कोड स्कैन कर अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव देने वालों को सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा और उन्हें नीति निर्माता की भूमिका निभाने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के तहत जनसहभागिता को प्राथमिकता दी गई है। जनता से प्राप्त सुझाव देश, प्रदेश और जनपद के विकास का रोडमैप तैयार करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी के सहयोग और सकारात्मक विचारों से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, विश्व पटल पर परचम लहराएगा और नंबर वन पर विराजमान होगा।



















