सहारनपुर

यमुना में बढ़ा जलस्तर: गंगोह विधायक किरत सिंह ने अधिकारियों संग किया दौरा, ग्रामीणों को दी हिदायतें

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते नकुड़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का सोमवार को विधायक गंगोह किरत सिंह ने अधिकारियों संग दौरा कर हालात का जायजा लिया।

विधायक के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी नकुड़ सुरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामबाबू और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने ग्राम सनौली, नाईमजरा, हलवाना, रसूलपुर उर्फ बल्ला मजरा, बानूखेड़ी, शाह अलीपुर उर्फ हमीरपुर, कल्लरहेड़ी और दौलतपुर घाट का निरीक्षण किया।

किरत सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि तटबंध किसी भी स्थिति में कमजोर न होने पाएं। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए कि यमुना किनारे मुनादी कराकर ग्रामीणों को सचेत किया जाए कि बहकर आई लकड़ियां पकड़ने की कोशिश न करें।

विधायक ने विशेष रूप से कहा कि बच्चे और बुजुर्ग नदी किनारे न जाएं और ग्रामीण सतर्क रहें। तहसील प्रशासन को निर्देश दिया गया कि राजस्व कर्मी बाढ़ चौकियों पर निरंतर मौजूद रहकर जनता से संपर्क बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत उपजिलाधिकारी नकुड़ (9454416973) या तहसीलदार नकुड़ (9454416980) को दें।

 

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button