गलती का एहसास, ग्रामीणों ने उतारे पोस्टर, विधायक मुकेश चौधरी के स्वागत का लिया संकल्प

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर।नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाजबांगर के ग्रामीणों ने विधायक मुकेश चौधरी के खिलाफ की गई अपनी गलती को स्वीकारते हुए गांव के मुख्य द्वार से ‘नो एंट्री’ पोस्टर हटा दिए और उनके भव्य स्वागत का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि किसी गलत सूचना के आधार पर यह पोस्टर लगाए गए थे। उनका आरोप था कि ग्राम पंचायत फिरोजाबाद के प्रधान पर कई आरोपों की जांच जिलास्तरीय अधिकारियों ने की थी, जिसमें प्रधान दोषी पाए गए और निलंबित कर दिए गए। निलंबन के बाद बनी समिति को लेकर ग्रामीणों को भ्रमित किया गया कि उसमें विपक्ष के ही लोग शामिल हैं। जबकि जांच में यह तथ्य असत्य पाया गया।
सही जानकारी मिलने पर ग्रामीणों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुराने पोस्टर हटाकर नए पोस्टर चस्पा किए, जिसमें विधायक मुकेश चौधरी का गांव में जोरदार स्वागत करने की घोषणा की गई।
इस मौके पर संदीप सैनी, अनिल काम्बोज, सचिन काम्बोज, दीक्षांत काम्बोज, संजय कुमार, ज्ञानेंद्र, ब्रिजेश काम्बोज, रोहित काम्बोज, सुरेश पाल काम्बोज, हिमांशु काम्बोज, अंकित काम्बोज, सुभाष काम्बोज, नरेश सैनी, रामपाल सैनी, राकेश सैनी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।