सहारनपुर

नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान से सहारनपुर पुलिस ने किया जागरूक

दोपहिया वाहन चालकों को दी नसीहत – हेलमेट पहनें, जिंदगी बचाएं

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में दोपहर 2 से 3 बजे तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट पहनना उनकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है और बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें।

सहारनपुर पुलिस की  आमजन से अपील

 

✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।

✅ कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।

✅ धीमी गति से और अपनी लेन में ही वाहन चलाएं।

✅ आपातकाल या दुर्घटना की स्थिति में टोल फ्री नंबर 108 एवं 112 पर संपर्क करें।

❌ नशीले पदार्थ या शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।

❌ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

❌ तेज गति से वाहन न चलाएं।

पुलिस का मानना है कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button