सभी विघ्नों को दूर करते हैं गणपति: कालेंद्रानंद


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति सभी विघ्नों को दूर करते हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे। कार्यक्रम में पूजा में गणपति महाराज की अष्टधातु की प्रतिमा का विधिवत मंत्र उच्चारण कर महा स्नान कर गया कुमकुम चंदन केसर से भगवान का अभिषेक किया गया और गणपति महाराज की आरती उतारी गई। श्री गणपति सत्संग में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति का प्राकट्य मां भगवती आदिशक्ति मां पार्वती ने अपनी ब्रह्म शक्ति के आधार पर प्रकृति रूप में किया जो सभी विघ्नों को हरने वाले हैं और सभी भक्तों को मनोवांछित वरदान देने वाले हैं। महाराज श्री ने कहा कि गणपति में भगवान सदाशिव एवं मां पार्वती की समस्त शक्तियों का वास है एवं संपूर्ण प्रकृति उन्हें में समाई हुई है। इसलिए उन्हें मंगल मूर्ति भी कहा गया है क्योंकि गणपति सार्वभौमिक आधार पर संतुलित प्रकृति के आधार पर जिस कार्य का संपादन करते हैं, वह निर्विघ्न संपन्न होता है और जगत का एवं जीवों का मंगल होता है। महादेव ने गणपति को ही प्रथम पूजा का अधिकार दिया। समस्त रिद्धि सिद्धि समृद्धि प्रदान करने वाले देव होने का भी वरदान महादेव ने दिया। इसलिए गणपति पूजा से सभी विघ्नों का नाश होता है और लक्ष्मी की अन्य कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान रमेश शर्मा, सागर गुप्ता, अनिल कश्यप, सोनी काम्बोज, गीता, बबीता, राजबाला, ललतेश, करुणा, वर्षा, साक्षी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



















