हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन, लैंड जिहाद पर जताई आपत्ति

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच सहारनपुर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले में चल रहे अवैध लैंड जिहाद के विरोध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मैजिस्ट्रेट को सौंपकर नकुड़ तहसील के लखनौती गांव स्थित प्राचीन किले को अविलंब खाली कराए जाने की मांग की। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी प्रांत अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सिटी मैजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बताया किराष्ट्रवादी सरकार होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में लैंड जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनौती किले पर विधर्मियों ने अवैध कब्जा कर रखा है और प्रशासन इस पर उदासीन बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कई शत्रु संपत्तियों पर सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जे किए गए हैं, जिनकी उच्चस्तरीय जांच की जानी आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज को जागरूक होकर एकजुट रहना होगा, तभी राष्ट्रीय धरोहरों और संपत्तियों की रक्षा संभव है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत सह प्रचार प्रमुख रजत गोयल, मांगेराम त्यागी, बीर सिंह चैहान, धर्मपाल कश्यप, अनिल कुमार, कुलदीप राणा, भानु राणा, गगन सैनी, दीपक कश्यप, महेंद्र शाह, मनोज तिवारी, राहुल सैनी, रामपाल शर्मा, सुंदर दास, सुनील त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, रामद्वीप बंसल, अवल सिंह, संदीप शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।