भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, देश की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गडोला गांव में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
रविवार प्रातः भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजनेश प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने एआई समिट के दौरान देश की छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की कड़ी निंदा की और पुतले को आग के हवाले किया।
जिलाध्यक्ष बिजनेश प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान संदीप चौधरी, मोहर सिंह, अंबरीष प्रधान, रमेश पहलवान, संदीप, रवि, मयंक और बिल्लू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















