अन्य

भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, देश की छवि धूमिल करने का आरोप

,

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गागलहेड़ी। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर रोष जताया।

गडोला गांव में आयोजित विरोध कार्यक्रम में

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजनेश प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट के दौरान देश की छवि खराब करने का प्रयास किया गया, जिसकी वे कड़ी निंदा एम हैं।

जिलाध्यक्ष बिजनेश प्रधान ने कहा कि ऐसे कृत्य देश की गरिमा के खिलाफ हैं और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान संदीप चौधरी, मोहर सिंह, अम्बरीष प्रधान, रमेश पहलवान, संदीप, रवि, मयंक और बिल्लू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!