हिन्दू सम्मेलन में हिन्दूत्व रक्षा, एकता सद्भाव को बनाये रखने का किया आह्वान


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दू संगठनोंने हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दूत्व की रक्षा के साथ-साथ एकता और सद्भाव को बनाए रखने का आह्वान किया गया। हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू समाज के हितों, धर्म और आस्था से जुड़े मुद्दों पर हिन्दू संगठनों की सक्रिय भूमिका दिखाई देती है। हिन्दू संगठनों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। पिछले कुछ समय से देश में कई ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं जिनके कारण हिन्दू समाज में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हुई। इन परिस्थितियों में हिन्दू संगठनों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रशासन को ज्ञापन दिए तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। कई स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी बात को रखा गया। हिन्दू संगठन केवल विरोध तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना, युवाओं को जागरूक करना तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाना इनके मुख्य उद्देश्य हैं। हिन्दू संगठनों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। वे चाहते हैं कि देश में सभी समुदायों के बीच भाईचारा बना रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो। नगर में सक्रिय प्रमुख हिन्दू संगठनों में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, शिवसेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिन्दू युवा वाहिनी आदि शामिल हैं। इन संगठनों के पदाधिकारी समय-समय पर बैठक कर समाज हित में निर्णय लेते रहते हैं
।


















