सहारनपुर

बाजारों में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर ठग गिरफ्तार, एक फरार

आरोपियों के कब्जे से 2लाख 50 हजार रुपये नकद, एक अल्टो कार (सीज) तथा दो नाजायज चाकू बरामद

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी एवं सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं से ठगी और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। जबकि गैंग लीडर पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2लाख 50 हजार रुपये नकद, एक अल्टो कार (सीज) तथा दो नाजायज चाकू बरामद लिए। पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने किरण पुत्र गणेश निवासी जिला अरवल्ली गुजरात, सुमित कुमार पुत्र श्याम कुमार निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली तथा आरती पत्नी स्व. गिलाराम को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें मीठी बातों में फंसाते थे और सोना दुगना करने का लालच देकर उनके आभूषण उतरवाकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी  को नियर डीएम कोठी बाजोरिया रोड निवासी रेखा शर्मा ने थाना कोतवाली मण्डी में तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात महिला ने उन्हें और उनकी जेठानी को ई-रिक्शा में बैठकर अपनी बातों में फंसा लिया और सोना दुगना करने का झांसा देकर उनके आभूषण उतरवा लिए और मौके से फरार हो गई। इस संबंध में थाना कोतवाली मण्डी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसएसपी अभिन्नद सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मण्डी  रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की कई घटनाओं को स्वीकार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सुमित, किरण और आरती के खिलाफ सहारनपुर और दिल्ली में ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न शहरों में महिलाओं को निशाना बनाते थे। एसपी सिटी श्री बिंदल ने बताया कि गैंग की मुख्य आरोपी किरण नामक महिला अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।  वार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज यादव भी मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!