होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार किलो रंगीन कचरी सीज


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। होली पर्व पर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में सघन छापामार अभियान चलाया जा रहा है। आयुहोली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार किलो रंगीन कचरी सीजक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी सहारनपुर के निर्देशों के अनुपालन में 20 फरवरी 2026 को सड़क दूधली, देहरादून रोड ईदगाह के पास स्थित रंगीन कचरी निर्माण इकाई कोहिनूर फूड्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामी दानिश की उपस्थिति में पाया गया कि इकाई में व्यवसाय के अनुरूप पंजीकरण नहीं था। साथ ही खाद्य परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियों में अत्यधिक रंग मिलाकर कचरी का निर्माण किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल ने रंगीन कचरी एवं सूजी का नमूना लिया, जबकि जगदम्बा प्रसाद ने रंगीन कचरी एवं मैदा का नमूना संग्रहित किया। सुमन पाल तथा महेश कुमार द्वारा भी रंगीन कचरी के नमूने लिए गए।
इसके अतिरिक्त लगभग 6000 किलोग्राम रंगीन कचरी, जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपये बताई गई, को सीज करते हुए प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।
कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। मनोज कुमार वर्मा एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी और अस्वच्छ खाद्य निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


















