सहारनपुर

रमजान के पहले जुम्मे पर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । पवित्र रमजान माह के प्रथम शुक्रवार पर जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता बरतने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रमजान माह के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!