विधानसभा में गूंजा सहारनपुर का मुद्दा: राजीव गुंबर ने इंजीनियरिंग कॉलेज, ट्रामा सेंटर व नए बस अड्डे की उठाई मांग


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनपद के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार के समक्ष कई अहम प्रस्ताव रखे।
तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग
विधायक ने सदन में कहा कि सहारनपुर एक प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र होने के बावजूद यहां उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा के लिए कोई राजकीय संस्थान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जनपद में एक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग की। उनका कहना था कि इससे स्थानीय छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य शहरों में जाने की मजबूरी नहीं होगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेडियोथैरेपी केंद्र स्थापित करने की मांग की। साथ ही, गंभीर दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।
नए बस अड्डे के निर्माण से मिलेगी राहत
परिवहन सुविधाओं पर जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि सहारनपुर महानगर में यूपी रोडवेज बसों के लिए नए बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और राज्य सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक बजट भी आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नए बस अड्डे के निर्माण से शहर में जाम की समस्या में कमी आएगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जनपद के समग्र विकास को नई गति


















