सहारनपुर

विधायक आशु मलिक ने विधानसभा में उठाया नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में विकास का मुद्दा

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। सहारनपुर देहात से आशु मलिक, विधायक एवं समाजवादी पार्टी के नेता, ने विधानसभा सत्र के दौरान नगर निगम सहारनपुर के विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य न होने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल 32 गांवों और कॉलोनियों में आज तक सड़क, नाली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा करोड़ों रुपये का बजट प्रावधान होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इन क्षेत्रों में शीघ्र विकास कार्य शुरू कराने की मांग की। विधायक ने पिंजोरा गांव में दलित समाज के लिए शमशान घाट निर्माण की मांग भी उठाई, जिस पर नगर विकास मंत्री ने लगभग 3 करोड़ रुपये स्वीकृत करने और जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जब तक सभी गांवों में विकास कार्य पूरे नहीं होते, वे इस मुद्दे को सदन और जनता के बीच उठाते रहेंगे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!