सहारनपुर

एबीवीपी ने किया खेलकुभं में प्रतियोगिताओं का आयोजन

खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पार्धाओं में दिखाया दमखम

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के तत्वावधान में नगर खेलकुंभ के अंतर्गत आज खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शतरंज (चेस) और बैडमिंटन स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं वक्ता का उद्बोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस.पी. देहात सागर जैन ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह व्यक्ति में अनुशासन और टीम भावना का विकास भी करते हैं। मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष दिनकर मलिक ने युवाओं को आधुनिक जीवनशैली के खतरों के प्रति आगाह किया। उन्होंने स्क्रीन टाइम बनाम एक्टिविटी टाइम विषय पर जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं को मोबाइल की स्क्रीन छोड़कर खेल के मैदान में समय बिताना चाहिए, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से सु्डृढ़ बन सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की। उन्होंने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्र जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन आर्यावर्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुरदेव सिंह, महानगर मंत्री रजत गोयल, महानगर सहमंत्री अमोघ कौशिक, अर्पित सैनी, कार्तिक धीमान, प्रांत सह संयोजक प्रिंस कोरी, सोशल मीडिया संयोजक आरव मल्होत्रा, महानगर छात्र प्रमुख कनक कोरी, अक्षय बंसल, अंकुर कुमार और मनीष सैनी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में अहमद, अबरार, रजत, कर्णप्रीत, गोविंद, शुभम, अर्जुन, रुद्रांश, वंशिका प्रजापति, वंशिका शर्मा, ईशा जैन, साक्षी, सुमन, सोनम और हितेश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!