सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मान


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओंकृसहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबंद एवं रामपुर मनिहारनकृके खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन तथा फुटबॉल की प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में बालक, बालिका, महिला एवं पुरुष वर्गों में आयोजित की गईं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी डी.के. शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विकेश चैधरी, जिला महामंत्री एवं प्रतियोगिता संयोजक वीरेंद्र पुंडीर तथा मीडिया प्रभारी विपिन चैधरी उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का बुके एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को खेलों का महत्व बताते हुए प्रदेश और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष ईश्वर पाल सिंह सहित अनेक खेल अधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में 40 किग्रा में निकिता प्रथम एवं सुजाता द्वितीय रही, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में 50 किग्रा में श्रीआ प्रथम रही। सीनियर महिला वर्ग में 50 किग्रा में सानिया प्रथम रही। सब जूनियर बालक वर्ग में 45 किग्रा में अब्दुल रहीम प्रथम रहे, जबकि जूनियर बालक वर्ग में 57 किग्रा में साफिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में 57 किग्रा में आजम तथा 74 किग्रा में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रिसं प्रथम, 200 मीटर में सिवानस प्रथम तथा 800 मीटर में लक्की प्रथम रहे। हाई जम्प में अनंत शर्मा तथा शॉटपुट में उदय पुंडीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर में नेहल, 200 मीटर में जेस्मी कश्यप, 400 मीटर में अंशू तथा 800 मीटर में आयुषी प्रथम रही। लांग जम्प में पूनम, हाई जम्प में तुलिका तथा जेवलिन थ्रो में अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहट की टीम विजेता तथा सहारनपुर नगर उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर नगर की टीम विजेता तथा रामपुर की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में सिंगल्स में दैविक अरोड़ा तथा जूनियर वर्ग में आरव तोमर विजेता रहे। बालिका वर्ग में सयोरी एवं सिमरन ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रगति ने सिंगल्स एवं डबल्स दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। सांसद खेल स्पर्धा के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला तथा विजेताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।


















