कड़ी सुरक्षा के बीच आंरभ हुयी यूपी हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षाएं
हाईस्कूल व इंटर हिन्दी परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 67,631 में से 64,435 परीक्षार्थी हुए शामिल


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेष माध्यमिक विद्यायल बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की आज कड़ी षुरू के बीच परीक्षा आरंभ हुयी। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी ओर दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रोंका निरीक्षण व्यवस्थाओं को जायजा लिया। आज परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ की हुयी। परीक्षा के षांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने को कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की परीक्षा सम्पन्न करायी। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।पहले प्रष्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेटा की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत बुधवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट हिन्दी विषय की परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 35,969 परीक्षार्थियों में से 34,236 उपस्थित रहे, जबकि 1,733 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 31,392 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 30,199 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 1,193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 67,631 पंजीैक्ृत परीक्षार्थियों में से 64,435 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 2,926 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा जनपद के 89 परीक्षा केन्द्रों तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 88 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं छह विभागीय सचल दलों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी अंकुर वर्मा, डिप्टी कलेक्टर ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम एवं मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके अलावा शासन द्वारा नियुक्त जनपदीय पर्यवेक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर द्वारा चार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न हुई। किसी भी परीक्षार्थी के विरुद्ध अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के सील्ड बंडल निर्धारित संकलन केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जमा कराए गए।


















