जिलाधिकारी किसान दिवस में दिए कृषकों की शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करने के निर्देश
किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ से कराएं अवगत


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही किसानो को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ से अवगत कराते जनपद में शत् प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी श्री बंसल कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कृषक बंधुओं द्वारा शुगर मिलों, उर्वरक, कीटनाशक के साथ अवैध कब्जे एवं सड़क, मुआवजा के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। इस संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय भी स्थापित किया जाए। कृषक संजय सैनी निवासी मुबारकपुर, द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मधुमक्खी पालन की अपार सम्भावनाए है, जिसको अपनाकर किसान भाई अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है। उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल द्वारा किसानो को अवगत कराया गया कि जनपद में जायद उर्द, मूंग, गन्ना अन्तः फसली में बुवाई हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं जनपद में 04 थ्रेसिंग फ्लोर का लक्ष्य (विकासखण्ड-सढौलीकदीम, नागल, बलियाखेडी एवं नकुड) निर्धारित है जिसकी बुकिंग कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा ऑन लाईन बंुंकिग एक सप्ताह के अन्दर कृषि विभाग पोर्टल पर बुकिंग कर सकते है। जनपद के सभी कृषकों को जानकारी दी कि अपने गेहूँ की फसल विक्रय किये जाने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अथवा नवीनकरण अवश्य करा ले। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, ए.आर कॉपरेटिव रविशंकर, एलडीएम, जिला परियोजना अधिकारी डॉस्प डा. कर्मवीर यादव, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा श्री अमर त्यागी तथा जनपद के कृषक बंधुओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।


















