सहारनपुर

रमजान में साफ-सफाई, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की मांग

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पवित्र रमजान माह को देखते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर साफ-सफाई, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि रमजान माह में बड़ी संख्या में रोजेदार इबादत करते हैं और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में शहर और विशेष रूप से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष डॉ. शहजाद तोमर, जिला मुख्य महासचिव फैसल चैहान एडवोकेट, रिहान मलिक, सन्ववर अली, डॉ. दाऊद, माजिद चैधरी, मुबीन, कारी उजैर (युवा जिला उपाध्यक्ष), मुजम्मिल, अनीस और कलीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि रमजान माह के दौरान जनसुविधाओं की विशेष निगरानी की जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं, जिससे रोजेदारों को इबादत में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!