सहारनपुर

निगम की भूमि से संचालित होंगी गंगोह रोड की बसे

निगम ने गंगोह रोड स्थित भूमि के उपयोग की दी अस्थायी अनुमति

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। गंगोह रोड़ के लिए संचालित होने वाली बसों को फिलहाल गंगोह रोड पर ठिकाना मिल गया है। गंगोह रोड पर मानकमऊ चैक से पहले बायी ओर निगम की खाली भूमि पर इन बसों को अस्थायी रुप से वहां से संचालित होने की अनुमति नगर निगम द्वारा दी गयी है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गंगोह रोड की ओर जाने वाली बसे शहर के रेलवे रोड, गांधी पार्क व अनेक स्थानों पर यहां-वहां खड़ी की जा रही थी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक गंगोह रोड की बसों को मानकमऊ के निकट निगम की खाली भूमि पर खड़ा करने और वहां से बसों को संचालित करने की अस्थायी अनुमति दी गयी है। इसके लिए भूमि की तारबाड़ कराते हुए बाहर भूमि को समतल कराया गया है और सड़क किनारे टाइल्स आदि लगायी गयी है। महापौर ने कहा कि इससे जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु करने में भी मदद मिलेगी। उधर निगम के प्रवर्तन दल ने आज जेसीबी आदि की मदद से उक्त भूमि के बाहर सड़क किनारे अवैध रुप से रखे गये खोखो सहित दस से ज्यादा स्थानों से अतिक्रमण हटाया और उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी। जेसीबी से मिट्टी भी समतल की गयी।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!