हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ की बैठक में समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग
सदस्यता अभियान तेज करने और हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ के प्रदेशाध्यक्ष दुष्यंत राणा ने समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित जिला संगठन मंत्री शशांक चैहान के कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष दुष्यन्त राणा (एडवोकेट) ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण महाराज, पीठाधीश्वर जानकी घाट बड़ा स्थान अयोध्या के दिशा-निर्देश पर भारत सरकार से समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून को शीघ्र लागू करने की मांग की जा रही है। जिलाध्यक्ष सचिन चैधरी एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संयुक्त रूप से संगठन का सदस्यता अभियान शुरू करने का आह्वान किया तथा सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नव विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 19 मार्च 2026 को भारतीय नव वर्ष को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय नव वर्ष के आयोजन के माध्यम से सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह एवं जिला महामंत्री पार्थ राणा ने कहा कि समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में विशाल शर्मा, रविंद्र राणा, योगेश प्रजापति, कृष्ण सैनी, अंबुज शर्मा, लक्ष्य शर्मा, संजीव सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















