सहारनपुर

टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी में जीएसटी अधिकरण की द्वितीय अपील प्रक्रिया की दी जानकारी

वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा ने पोर्टल पंजीकरण और अपील दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में जीएसटी अधिकरण विषय पर विधिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मेरठ से आए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा ने अधिकरण (द्वितीय अपील) की प्रक्रिया और उससे संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। कोर्ट रोड़ सिथत एक होटल के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक जे.एस. अरोड़ा एवं संस्थापक अध्यक्ष शिशिर वत्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष मो. सलमान, महासचिव खालिद खान और कोषाध्यक्ष शुभम कालरा ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच संचालन लीगल सेल चेयरमैन राजेश वधवा, को-चेयरमैन विकास शर्मा और मनीष गांधी ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संजय शर्मा ने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत कर अथवा अर्थदंड लगने की स्थिति में न्याय प्राप्त करने के लिए अधिकरण (द्वितीय अपील) एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से जीएसटी अधिकरण पोर्टल पर द्वितीय अपील दाखिल करने की प्रक्रिया का डेमो भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कर अधिवक्ताओं के लिए पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है, लेकिन अब तक लगभग दस हजार अधिवक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है, जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सभी कर अधिवक्ताओं से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की। गोष्ठी के दौरान बार अध्यक्ष हरिओम और लीगल सेल चेयरमैन राजेश वधवा ने संजय शर्मा को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिशिर वत्स, जसविंदर सिंह अरोड़ा, कुलविंदर सिंह राठौर, विकास शर्मा, राजीव खुराना, रमणीक सिंह सचदेवा, मेनपाल सिंह चैहान, धर्मेंद्र कुमार गहलोत, श्रवण कुमार, देवबंद बार अध्यक्ष विपिन त्यागी, रविंद्र गांधी, शुभम बजाज, अटल बिहारी शर्मा, मोहम्मद याहिया, संजय चैधरी, आशीष अरोड़ा, अब्दुल रहमान, आदित्य अरोड़ा, आशीष कालरा, अंकुर जैन, अमनदीप सिंह सेठी, आशू कुमार, अरशद अहमद बंटी, दीपक पारूडथी, मोहम्मद शाहजोर, मोहम्मद सोहेल, नीरज चोपड़ा, शिवानी बजाज, भव्या वधवा, सिकंदर मलिक, विपुल जैन, सोहन वीर सहित भारी संख्या में कर अधिवक्ता उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!