सहारनपुर

सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण

जनसुनवाई में आयी कुल आठ समस्याएं

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज आयी आठ समस्याओं में से सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर स्वास्थय अधिकारी को महानगर की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई में वार्ड 04 लक्ष्मीपुरम निवासी अशोक कुमार ने कॉलोनी में साफ सफाई कराने तथा वार्ड 62 मौहल्ला शाह बहलोल निवासी अशरफ खां ने शीश महल वाली गली में साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे। जिस पर नगरायुक्त ने सम्बंधित क्षेत्रों के सफाई निरीक्षकों एवं सफाई मित्रों को भेजकर तत्काल सफाई कराते हुए समस्याओं का समाधान करा दिया। इसके अलावा वार्ड 33 रोहित विहार निवासी निशांत पंवार ने कॉलोनी में नाली की साफ-सफाई कराने, वार्ड 58 बाजार रामानंदी निवासी नवनीत ने जैन हस्पताल के पास साफ सफाई कराने, वार्ड 09 कनिका विहार दिल्ली रोड निवासी अन्जु ने कॉलोनी में सफाई कराने तथा वार्ड 32 मौहल्ला खानआलमपुरा निवासी इनाम अंसारी ने खानआलमपुरा में रमजान से पहले सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर नगरायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वार्ड 09 निवासी अंजु धींगड़ा ने कनिका विहार कॉलोनी की नालियों से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वार्ड 62 के मौहल्ला शाहबहलोल निवासी अशरफ ने शीश महल वाली गली से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त ने निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को निरीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!