बेहट बार ऐसोसिएशन चुनाव में एडवोकेट संजय चौहान अध्यक्ष एवं जगदीश प्रसाद महासचिव पद पर हुए विजयी घोषित।


शहरी चौपाल ब्यूरो
बेहट । बेहट तहसील के बार ऐसोसिएशन चुनाव में एक बार फिर ठाकुर प्रदीप एवं सुनील सैनी गुट ने हैट्रिक लगाते हुए अध्यक्ष एवं महासचिव पदों पर कब्जा क़ायम रखा है, इस गुट के संजय चौहान ने अध्यक्ष पद पर 90 वोट प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह राणा को 16 मतों से पराजित किया है, जबकि महासचिव पद पर जगदीश प्रसाद ने 86 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नोमान अली को 8 मतों से हराया है। जबकि अन्य सभी पदों के उम्मीदवार पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे।
उक्त जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चैयरमैन एडवोकेट लच्छी सिंह चौहान ने बताया है कि बेहट बार ऐसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड रहे विजयी प्रत्याशी संजय चौहान को कुल 90 वोट मिले और संजय सिंह राणा को 74 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि महासचिव पद पर चुनाव लड रहे जगदीश प्रसाद को कुल 86 वोट प्राप्त हुए और नोमान अली को 78 वोट मिले हैं। जबकि अन्य सभी पदों पर चुनाव मैदान में खड़े हुए उम्मीदवार पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह सैनी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रीतम सिंह राठौर तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार बंसल एवं सह सचिव पद पर पंकज कुमार, योगेश कुमार, ललित कुमार चुने गए हैं। इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल के लिए अरविंद कुमार,नकली राय, सतीश कुमार गुप्ता, सतीश चौहान, इंतजार अली, शहजाद अहमद चुने गए हैं। जबकि जूनियर काउंसिल में प्रवीण कुमार, सचिन चौहान, सौरभ चौहान को चुना गया है।
उन्होंने बताया है कि चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सैनी, जेपी गुप्ता,केहर सिंह कांबोज, अशोक कुमार चौहान की देखरेख हुआ।


















