सहारनपुर

समाजसेवा की शपथ के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन्न

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जेवी जैन इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चिलकाना रोड स्थित गाँव बालपुर के प्राथमिक विद्यालय मे चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समाज सेवा की शपथ के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवकों से कहा कि आपने शिविर में अपना एक सप्ताह लगाया है, वह व्यर्थ नहीं जाएगा, आपके जीवन मे अवश्य ही अच्छे परिवर्तन होंगे। आप विद्यार्थी जीवन का कुछ भी भूल जाएं, लेकिन यह शिविर सदैव आपकी यादों में बना रहेगा। कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में कक्षा 11 के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। 10 फरवरी से आरम्भ हुए शिविर का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गुप्ता के द्वारा हुआ। शिविर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान, पौधारोपण, सफाई, 179 परिवारों के आर्थिक और सामजिक स्तर का सर्वे, बेटी बचाओ रैली, मतदाता जागरूकता रैली, स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली, संचारी रोगों के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता जैसे समाजसेवा के कार्यों को सम्पादित किया। एक सत्र में योग विशेषज्ञ कुलभूषण वर्मा ने स्वयंसेवकों को योग की महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम को पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य इमराना प्रवीण, पानसर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता बाह्य केंद्र व्यवस्थापक धर्मपाल यादव ने भी सम्बोधित करते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्र, समाज एवं मानव सेवा में हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। स्वयंसेविका जैनब ने कैम्प के अपने अनुभव बताए, मंतशा ने छैै और समाज सेवा पर एक कविता प्रस्तुत की और अंत मे सभी स्वयंसेवकों को समाजसेवा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया और सभी अतिथिजिन ने और स्वयंसेवक ने एलोवेरा, स्नेक प्लांट, गार्डेनिया, गुड़हल, कनेर के पौधे लगाए। समापन समारोह में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद चंद्र मित्तल, शशिमोहन, पंकज जैन सहित मिसबा, अदीब, मेहर, फारिया, अलीशा, विधांशी, दीक्षा, नीरू, इलम, रूपेश, अभिजीत, आनंद, अंशुल, उवेश, आर्यन प्रजापति, प्रिंस पांडेय सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहें

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!