सहारनपुर

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश का जनजागरण अभियान, पेंशनर्स भवन में हुई बैठक

आठवें वेतन आयोग और वित्त अधिनियम के प्रावधानों पर जताई चिंता, एकजुटता का किया आह्वान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा पेंशनर्स के हितों की रक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से जनजागरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को पेंशनर्स भवन, महादेव कॉलोनी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त अधिनियम 2025 तथा आठवें वेतन आयोग के संदर्भ में पेंशनर्स से जुड़े विषयों पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स के हितों की अनदेखी से भविष्य में पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इन विषयों में आवश्यक संशोधन किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संयोजक शमनाथ दुबे, सह-संयोजक ओंकार नाथ तिवारी तथा महामंत्री गुलाब चंद तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने पेंशनर्स से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला मंत्री जनेश्वर प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, जनपद सचिव इस्म सिंह सहित विभिन्न पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए संगठन स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!