राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक का सहारनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चुनेहटी फाटक पर किया जोरदार स्वागत


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी ने सोपी है उसे मजबूती से निभाया जाएगा। संगठन में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अनुशासन बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय लोकदल एकजुटता से मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। आज दिल्ली रोड चुनेटी फाटक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर स्वागत किया। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि तिरसपाल मलिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी संगठन को नई दिशा, नई ताकत मिलेगी। चैधरी साहब के सपनो को साकार किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव अनवार खान, महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अय्यूब हसन, वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल बहुत बड़ी ताकत बनकर पंचायत चुनाव में उभरेगा। रालोद कार्यक्रम के बाद जाट महासभा के अध्यक्ष मुकेश चैधरी के आवास शाकुंभरी विहार में तिरसपाल मलिक का स्वागत किया गया। इस दौरान महिला सभा की अध्यक्ष अंजुम, महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ अरविन्द मलिक, रेखा, मनोज वर्मा, शिवकुमार, अरविन्द बादी, रमेश चैहान, पदम सिंह, महावीर सैनी, राजदीप ढाका आदि उपस्थित रहे।


















