सहारनपुर

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसएसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया । रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने शहर के प्रमुख शिवालयों बागेश्वर महादेव मंदिर एवं भूतेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट्स एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखा जाए तथा सतर्कता, अनुशासन और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस की सक्रियता और व्यवस्थाओं के चलते मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम सुचारु रूप से चलता रहा।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!